हड्डियों में वजन कैसे बढ़ाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 11:37

बोन डेंसिटी कैसे बढ़ाएं? डॉक्टर से जानें हड्डियों को खोखला होने से बचाने के आसान तरीके

बोन डेंसिटी कम होने से हड्डियों में कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा रहता है, एक्सपर्ट से जानें बोन डेंसिटी कैसे बढाएं?

क्या होती है बोन डेंसिटी?
स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। हड्डियों के कमजोर होने के लिए बोन डेंसिटी का कम होना जिम्मेदार माना जाता है। हड्डियों में मौजूद टिश्यूज में खनिज की मात्रा मौजूद होती है उसे ही बोन डेंसिटी कहा जाता है। बोन डेंसिटी के कम होने पर आपकी हड्डियाँ कमजोर हो सकती हैं और इनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अब सवाल उठता है कि बोन डेंसिटी को कैसे बढाएं? जानें गोंडा जिला चिकित्सालय के डॉ आर के यादव से इसके बारे में।
बोन डेंसिटी बढ़ाने के आसान उपाय
हड्डियों के बीच में मौजूद टिश्यूज के भीतर खनिज की मात्रा कम होने की स्थिति को बोन डेंसिटी का कम होना कहते हैं। बोन डेंसिटी को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने के लिए आप खानपान में सुधार, शारीरिक गतिविधियों और एक्सरसाइज आदि का ध्यान दे सकते हैं। आमतौर पर अधिक उम्र के लोगों में ही बोन डेंसिटी के कम होने का खतरा रहता है लेकिन आज के समय में यह कम उम्र के लोगों में भी हो सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानें बोन डेंसिटी कैसे बढाएं?
विटामिन डी का रखें ध्यान

बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए आपको शरीर में विटामिन डी की कमी होने से बचना चाहिए। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आपकी हड्डियों के कमजोर होने का खतरा रहता है। विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में बनी रहे इसके लिए आपको विटामिन डी की प्रचुर मात्रा वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में धूप लगने से भी शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है।
कैल्शियम का करें सेवन
कैल्शियम हड्डियों की मजबूत के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपकी हड्डियों के कमजोर होने का खतरा रहता है। पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन करने से बोन डेंसिटी कम नहीं होती है। हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने के लिए आप कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दूध और डेयरी फूड आदि का सेवन कर सकते हैं।
कैफीन का सेवन करें कम
कॉफी और कैफीन की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से हड्डियों के कमजोर होने का खतरा रहता है। कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों का कम सेवन करने से आपकी बोन डेंसिटी कम नहीं होती है। बोन डेंसिटी कम होने पर आपको कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों से सेवन से बचना चाहिए।
पर्याप्त मात्रा में करें प्रोटीन का सेवन
शरीर में प्रोटीन की कमी से हड्डियों को भी काफी नुकसान होता है। हड्डियों को खोखला होने से बचाने के लिए प्रोटीन का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने के लिए आप चिकन, मांस और दाल जैसे प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
नमक का कम करें सेवन
ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती हैं और इसके अधिक सेवन से कैल्शियम शरीर से बाहर हो जाता है। बोन डेंसिटी कम होने पर नमक का कम मात्रा में सेवन करना फायदेमंद होता है।
नियमित रूप से करें एक्सरसाइज

एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों का ध्यान रखने से आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। बोन डेंसिटी कम होने पर आपको एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों का ध्यान रखना चाहिए। नियमित रूप से योग, व्यायाम और एक्सरसाइज आदि करने से बोन डेंसिटी कम होने की समस्या में फायदा मिलता है।
मैग्नीशियम का करें पर्याप्त मात्रा में सेवन
शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं। साबुत अनाज, पालक, अनानास और सूखे मेवों आदि का सेवन कर आप शरीर में मैग्नीशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम का सेवन फायदेमंद होता है।
वजन को रखें संतुलित
वजन बढ़ने या कम होने से भी हड्डियों के कमजोर होने का खतरा रहता है। वजन संतुलित रख कर आप हड्डियों को खोखला होने से बचा सकते हैं। मोटापे की समस्या या वजन के असंतुलित होने पर आपको बोन डेंसिटी कम होने का खतरा ज्यादा रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info